Get App

WFH in Private Sector: पीएम मोदी की अपील के बाद इस राज्य में 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अब घर से करेंगे काम

WFH in Delhi Private Sector: दिल्ली सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को सलाह दी है कि वे दो दिन 'वर्क-फ्रॉम-होम' (WFH) की नीति अपनाएं। ऑफिस के समय में बदलाव करें, और कर्मचारियों से कार पूलिंग एवं सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने का आग्रह करें, ताकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन बचाने के प्रयासों में मदद मिल सके

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 17, 2026 पर 4:33 PM
WFH in Private Sector: पीएम मोदी की अपील के बाद इस राज्य में 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अब घर से करेंगे काम
WFH in Delhi Private Sector: पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली में 'वर्क फ्रॉम होम' शुरू हो गया है

WFH in Delhi Private Sector: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित प्राइवेट कंपनियों और संगठनों को सलाह दी है कि वे दो दिन 'वर्क-फ्रॉम-होम' (WFH) की पॉलिसी अपनाएं। इसके तहत ऑफिस के समय में बदलाव करें और कर्मचारियों से कार पूलिंग एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील करें। दिल्ली सरकार ने कहा कि इससे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन बचाने की कोशिशों में मदद मिलेगी।

दिल्ली श्रम विभाग की तरफ से जारी एक एडवाइजरी में उन प्राइवेट संस्थाओं को शामिल नहीं किया गया है जो जरूरी और आपातकालीन सेवाओं में लगी हैं। इसके अलावा अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थान, बिजली, पानी, साफ-सफाई और उससे जुड़ी नगर निगम की सेवाएं भी इस आदेश में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सप्ताह की शुरुआत में 90 दिन का 'मेरा भारत, मेरा योगदान' ईंधन-बचत अभियान शुरू किया था। इसमें दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए दो दिन 'वर्क-फ्रॉम-होम' और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को अनिवार्य किया गया है।

इससे पहले त्रिपुरा सरकार ने ग्रुप C और D कर्मचारियों के लिए 50% ऑफिस अटेंडेंस का नियम लागू कर दिया है। राज्य सरकार ने 14 मई को एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी। सरकारी आदेश के अनुसार, दक्षिण त्रिपुरा जिला प्रशासन में इसका कार्यान्वयन शुरू हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें