Suhani Shah: 'जादू के ओलंपिक' में भारत का जलवा, मैजिशियन सुहानी शाह ने जीता ये बड़ा अवॉर्ड

राजस्थान के उदयपुर में 29 जनवरी 1990 को सुहानी शाह का जन्स एक सिंपल फैमिली में हुआ था। बचपन से ही सुहानी को जादू करने का शौक था। इसी शौक को उन्होंने अपना सपना बना लिया। सात साल की उम्र में सुहानी शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में अपना पहला जादू का शो किया था

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 7:49 PM
Story continues below Advertisement
2025 में इटली में आयोजित वर्ल्ड मैजिक चैंपियनशिप को 'जादू का ओलंपिक' कहा जाता है

Suhani Shah: भारत की मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह ने कमाल कर दिया है। भारत की सुहानी शाह ने इटली में आयोजित हुए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मैजिक सोसाइटीज (FISM) वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ी सफलता हासिल की है। सुहानी शाह को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक में 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का अवॉर्ड मिला है। दुनियाभर के मैजिशियन के लिए ये अवार्ड सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस उपलब्धि से सुहानी ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है।

सुहानी शाह ये अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला मेंटलिस्ट बनी हैं। सुहानी की इस सफलता ने दिखा दिया है कि भारतीय अब मैजिक की ग्लोबल दुनिया में भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

सुहानी ने जीता अवार्ड

2025 में इटली में आयोजित वर्ल्ड मैजिक चैंपियनशिप को 'जादू का ओलंपिक' कहा जाता है। FISM ने इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए एक नई कैटेगरी जोड़ी गई थी। इस खास कैटेगरी में भारत की सुहानी शाह को ‘बेस्ट ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर’ के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने दुनिया के कई मशहूर मैजिशियन जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये और मोहम्मद इमानी जैसे इंटरनेशनल लेवल के आर्टिस्ट को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

कौन है सुहानी शाह


राजस्थान के उदयपुर में 29 जनवरी 1990 को सुहानी शाह का जन्स एक सिंपल फैमिली में हुआ था। बचपन से ही सुहानी को जादू करने का शौक था। इसी शौक को उन्होंने अपना सपना बना लिया। सुहानी के पिता खुद भी जादू के शौकीन थे और उन्होंने ही सुहानी को इस राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शुरुआत में उनके गुरु भी बने।

मैजिक के लिए छोड़ी पढ़ाई

सात साल की उम्र में सुहानी शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में अपना पहला जादू का शो किया था। जादू के लिए उनके जुनून ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने स्कूल की बजाय देशभर में स्टेज पर शो करना शुरू कर दिया। उन्होंने बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के, सिर्फ अपने अनुभव और खुद की सीख से मेंटलिज्म और जादू में करियर बनाया और एक अलग पहचान बनाई।

Chandan Mishra Murder Case: जेल में खतरनाक प्लानिंग...दोस्त से बदला लेने के लिए ऐसे रची गई खूनी साजिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।