Get App

Simran Bala: कौन हैं कश्मीर की 'शेरनी' सिमरन बाला? 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट रिपब्लिक डे परेड में पुरुषों की CRPF टुकड़ी का करेंगी नेतृत्व

Republic Day Parade 2026: जम्मू-कश्मीर की 26 वर्षीय असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 26 जनवरी को इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की पूरी पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला अधिकारी गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की 140 से अधिक पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:21 PM
Simran Bala: कौन हैं कश्मीर की 'शेरनी' सिमरन बाला? 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट रिपब्लिक डे परेड में पुरुषों की CRPF टुकड़ी का करेंगी नेतृत्व
Republic Day Parade 2026: 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पुरुषों की CRPF यूनिट की कमान संभालेंगी

Republic Day Parade 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पैरामिलिट्री फोर्स की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी महिला सीआरपीएफ अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की अलग-अलग टुकड़ियों की कमान संभाली है। लेकिन यह पहली बार है जब कोई महिला अधिकारी इस राष्ट्रीय समारोह में 140 से अधिक पुरुष CRPF जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।

सिमरन बाला से जुड़ी बड़ी बातें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली 26 साल की बाला अधिकारी रैंक में देश के सबसे बड़े पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल होने वाली जिले की पहली महिला हैं। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स देश का सबसे बड़ा इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स है। इसके करीब 3.25 लाख कर्मी हैं। इसके प्रमुख ऑपरेशन एरिया में नक्सल विरोधी अभियान, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान और नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद विरोधी जिम्मेदारियां शामिल हैं।

'ग्रेटर कश्मीर' के अनुसार, वह जम्मू और कश्मीर से एकमात्र महिला उम्मीदवार थीं। उन्होंने मई 2023 में UPSC सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) परीक्षा पास की। उन्होंने 82वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी। वह उस साल J&K से क्वालिफाई करने वाली अकेली महिला कैंडिडेट थीं। इसके बाद वह उस इलाके की युवा उम्मीदवारों के लिए रोल मॉडल बन गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें