Thai Mangur Fish: बिहार मत्स्य विभाग ने राज्यभर में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की अवैध बिक्री और व्यापार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और इस प्रतिबंधित मछली की बड़ी खेप जब्त की जा रही है। जब्त की गई मछलियों को नष्ट करने के लिए जमीन में गाड़ा जा रहा है।
