Get App

एयरपोर्ट पर ग्राहकों की कमी से क्यों जूझ रही शराब की दुकान, आखिर क्या है वजह?

T-3 Liquor Shop: हाल के कुछ महीनों में इस ड्यूटी फ्री शॉप की बिक्री में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जहां जनवरी में शॉप की डेली औसत बिक्री 3.04 लाख रुपये थी वहीं मई में ये बिक्री घटकर 2.20 लाख रुपये रह गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 21, 2025 पर 3:09 PM
एयरपोर्ट पर ग्राहकों की कमी से क्यों जूझ रही शराब की दुकान, आखिर क्या है वजह?
हाल के कुछ महीनों में ड्यूटी फ्री शॉप की बिक्री में तेजी से गिरावट देखने को मिली है

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर मौजूद ड्यूटी फ्री शराब की दुकान लगातार समस्याओं का सामना कर रही है। कर्मचारियों की कमी, बिक्री में बड़ी गिरावट और स्टॉक की कमी ने दुकान को संकट में डाल दिया है। इस दुकान को दिल्ली कंज्यूमर को-ऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड(DCCWS) ऑपरेटर करता है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दुकान के संचालन में हो रही समस्या को लेकर एयरपोर्ट एथॉरिटी ने DCCWS को एक ईमेल भेजकर नाराजगी जाहिर है। ईमेल में ये बताया गया है कि कर्मचारियों की लिमिटेड इंट्री और परिचालन समस्याओं ने दुकान के व्यापार और ग्राहकों के अनुभव को प्रभावित किया है।

आपको बता दें कि, एयरपोर्ट के T-3 पर यह वॉक-इन, सेल्फ-सर्विस ड्यूटी फ्री शॉप अपनी तरह की एकमात्र दुकान है जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों यात्रियों को सर्विस उपलब्ध कराती है।

इंट्री पास के रिन्यू में लेटलतीफी से बढ़ी समस्या

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में लिकर शॉप के कर्मचारियों के पास समय पर रिन्यू न किए जाने के कारण दुकान को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। बंद दुकान के बाहर चिपकाए गए नोट में लिखा था कि, 'कर्मचारियों के एयरपोर्ट इंट्री पास न होने के कारण दुकान बंद कर दी गई है।' बाद में आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के इंट्री पास और पहचान पत्र रिन्यू नहीं किए गए थे, जिसके कारण दुकान को कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा। हालांकि, बाद में इसे सुलझा लिया गया। दुकान का संचालन फिर से शुरू करने के बावजूद, दुकान को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के कुछ महीनों में इस दुकान की बिक्री में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। दुकान की डेली औसत बिक्री जनवरी में 3.04 लाख रुपये से घटकर मई में 2.20 लाख रुपये रह गई है। हालांकि मार्च के महीने में दैनिक बिक्री का औसत 3.52 लाख रुपये रहा जो इस महीने में बिक्री में वृद्धि को दिखाता है लेकिन उसके अगले महीने के आंकड़े घट गए।

2 साल तक इसलिए बंद रही दुकान

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई शराब नीति लाई थी जो विवादों में रही। बाद में इस नीति रद्द कर दिया गया। इसका असर ये हुआ कि T-3 पर चल रही शराब की दुकान को बंद कर दिया गया जो करीब दो साल तक बंद रही थी। बाद में दिल्ली में शराब की खुदरा बिक्री ल्ली कंज्यूमर को-ऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड(DCCWS) के नियंत्रण में आ गई है। पिछले साल DCCWS के तहत इस दुकान को फिर से खोला गया जो चौबीसों घंटे खुली रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें