Ladki Bahin Yojana: राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार को 'लड़की बहन' योजना की जनवरी की किस्त अग्रिम जारी करने से रोक दिया है। राज्य चुनाव आयोग का यह स्पष्टीकरण मीडिया रिपोर्टों के बाद मिली कई शिकायतों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि योजना के लाभार्थियों को मकर संक्रांति उपहार के रूप में 14 जनवरी से पहले उनके बैंक खातों में दिसंबर और जनवरी की किस्तों को मिलाकर 3,000 रुपये मिलेंगे।
