अमेरिका में विंटर स्टॉर्म 'हर्नांडो' का अलर्ट, Air India की न्यूयॉर्क की सभी फ्लाइट्स कर दी कैंसिल

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “हमारे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, सेहत और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।” एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी।

अमेरिका के पूर्वी तट पर शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी। तूफान की चेतावनी के बीच 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, ताकि खराब मौसम के कारण किसी भी तरह की परेशानी या जोखिम से बचा जा सके।

Air India की न्यूयॉर्क की सभी फ्लाइट्स कर दी कैंसिल

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “हमारे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, सेहत और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।” एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 23 फरवरी को यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरलाइन की सपोर्ट टीम से पूरी सहायता मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यात्री 24 घंटे चलने वाले कॉल सेंटर नंबर +91 1169329333 या +91 1169329999 पर संपर्क कर सकते हैं या एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर बर्फीले तूफान की चेतावनी के बाद डेल्टा एयर लाइन्स ने भी अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।


अमेरिका में विंटर स्टॉर्म 'हर्नांडो' का अलर्ट

डेल्टा एयर लाइन्स ने बताया है कि अमेरिका के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे तेज सर्दियों के तूफ़ान के कारण वह अपनी कई उड़ानें रद्द कर रही है। इस तूफान को “विंटर स्टॉर्म हर्नांडो” नाम दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से सोमवार के बीच भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम विभाग ने न्यूयॉर्क शहर के साथ-साथ न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के कुछ इलाकों में बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, यह अलर्ट मिड-अटलांटिक क्षेत्र से लेकर उत्तर-पूर्वी राज्यों तक लागू है। अनुमान है कि रविवार और सोमवार के दौरान भारी बर्फबारी और तेज़ हवाएं अपने चरम पर रहेंगी, जिससे जनजीवन और यात्रा पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात न्यू जर्सी से लेकर दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड के तटीय इलाकों में 40 से 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और झोंकों की गति 55 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है, सड़कों पर यात्रा मुश्किल हो सकती है और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। वहीं वॉशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर में भी सर्दियों के तूफान पर नजर रखी जा रही है और प्रशासन खराब मौसम से निपटने की तैयारी कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।