Get App

पंखों में समाए इंद्रधनुष के रंग, दुनिया के ये 8 पक्षी आसमान में ऐसे दिखाते हैं अपना जलवा!

दुनिया में कई पक्षी अपनी चमकीली और अनोखे रंग के लिए मशहूर हैं। रेनफॉरेस्ट के रंगीन तोतों से लेकर छोटे और खूबसूरत फिंच तक, हर पक्षी की अपनी अलग पहचान है। कुदरती माहौल में इन पक्षियों को देखना पक्षी प्रेमियों और घूमने के शौकीन लोगों के लिए यादगार एक्सपीरियंस हो सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 16:08
पंखों में समाए इंद्रधनुष के रंग, दुनिया के ये 8 पक्षी आसमान में ऐसे दिखाते हैं अपना जलवा!

1. मैंडरिन डक
मैंडरिन डक दुनिया के बेहद खूबसूरत और रंगीन पक्षियों में से एक है। खासकर नर मैंडरिन डक के पंखों में नारंगी, हरा, नीला, बैंगनी, सफेद और काला जैसे कई रंग दिखाई देते हैं। इसके पंखों का खास नारंगी हिस्सा इसे और भी अलग लुक देता है। यह पक्षी पूर्वी एशिया के जंगलों के पास झीलों में पाया जाता है।


2. रेस्प्लेंडेंट क्वेटजल
रेस्प्लेंडेंट क्वेटजल अपने चमकीले रंगों की वजह से काफी खास माना जाता है। इसके शरीर का रंग हरा और छाती लाल होती है, जबकि इसकी लंबी पूंछ इसे और अट्रैक्टिव बनाती है। यह पक्षी कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला और पनामा के घने पहाड़ी और क्लाउड फॉरेस्ट में पाया जाता है।

3. स्कार्लेट मैकॉ
स्कार्लेट मैकॉ अपने चमकीले लाल रंग के लिए जाना जाता है। इसके पंखों में पीले और नीले रंग भी साफ नजर आते हैं। ये बड़े और खूबसूरत तोते पेड़ों के ऊपर उड़ते या टहनियों पर बैठे दिखाई देते हैं। इन्हें मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में देखा जा सकता है।

4. लाइलक-ब्रेस्टेड रोलर
लाइलक-ब्रेस्टेड रोलर को देखकर ऐसा लगता है जैसे इसके पंखों में कई रंग एक साथ भर दिए गए हों। इसमें हल्का बैंगनी, नीला, हरा, फ़िरोज़ी और भूरा रंग दिखाई देता है। यह अक्सर ऊंची टहनियों या दूसरी ऊंची जगहों पर बैठा नजर आता है। यह पक्षी केन्या, तंजानिया, बोत्सवाना, नामीबिया और सहारा अफ्रीका में पाया जाता है।

5. भारतीय मोर
भारतीय मोर अपनी खूबसूरत नीली गर्दन और शानदार पूंछ के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसकी पूंछ पर बने आंख जैसे डिजाइन इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं। हरे और कांसे जैसे रंग भी इसके पंखों में नजर आते हैं। यह भारत और श्रीलंका में पाया जाता है।

6. गोल्डियन फिंच
गोल्डियन फिंच शेप में छोटी होती है, लेकिन इसके रंग बेहद चमकीले होते हैं। इसके शरीर पर हरा, पीला, बैंगनी और कई चटख रंग दिखाई देते हैं। यह नार्थ ऑस्ट्रेलिया के गर्म और खुले ट्रॉपिकल सवाना इलाकों में पाई जाती है।

7. रेनबो लॉरीकीट
रेनबो लॉरीकीट का नाम ही इसकी रंगीन खूबसूरती के बारे में काफी कुछ बता देता है। इसके सिर पर नीला, पंखों पर हरा और छाती पर नारंगी-लाल रंग दिखाई देता है। ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी और उत्तरी जंगलों के साथ-साथ फूलों वाले पेड़ों पर पाए जाते हैं।


8. टर्क्वाइज-ब्राउड मोटमोट
टर्क्वाइज-ब्राउड मोटमोट अपने खूबसूरत हरे और नीले रंगों के लिए जाना जाता है। इसके सिर पर चमकीले रंग की धारियां और लंबी पूंछ में दो खास रैकेट जैसे पंख होते हैं। यह मेक्सिको और मध्य अमेरिका के घने जंगलों में पाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें