AIIMS Bathinda Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बठिंडा में सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बठिंडा में काम करना होगा। इन पदों पर काम करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 नवंबर तक एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
उम्र सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 67,700 रुपये वेतनमान के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों की मदद पर इच्छुक और युग्य अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।