Allahabad High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा और बड़ा मौका है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरओ, एआरओ और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 खाली पद भरे जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत रिव्यू ऑफिसर के 138 पद, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 380 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 01 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हें।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 1 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
शैक्षिक योग्यता : रिव्यू ऑफिसर (RO) के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर) की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। वहीं, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा। इसके अलावा NIELIT/DOEACC का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या CCC सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवार को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
कई चरणों की होगी चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) आयोजित होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा (Main Exam) ली जाएगी। दोनों परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा।