Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में र‍िसर्च एसोसिएट बनने का मौका, 5 और 3 साल वाले लॉ ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Allahabad High Court Recruitment 2026: उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकार‍िक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 3 और 5 साल वाले लॉ ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 7:30 AM
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 6 जून 2026 से शुरू होंगे।

Allahabad High Court Recruitment 2026: कानून की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह 3 और 5 साल तक कानून की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका हो सकता है। हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर एट इलाहाबाद द्वारा निकाली गई यह भर्ती कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए शानदार अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को प्रयागराज और लखनऊ स्थित हाईकोर्ट की बेंचों में संविदा के आधार पर कार्य करने का मौका मिलेगा।

उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 6 जून 2026 से शुरू होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 20 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। हाईकोर्ट के अनुसार यह अनुबंध किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त किया जा सकता है।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

इलाहाबाद हाईकोर्ट रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना होगा:

आवेदन शुरू होने की तारीख : 6 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)


फीस भुगतान अपडेट की अंतिम तिथि : 23 जून 2026

वेटेज मार्क्स जारी होने की तारीख : 10 जुलाई 2026

वेटेज मार्क्स पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2026

शॉर्टलिस्ट जारी होने की तारीख : 31 जुलाई 2026

स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू : 8 अगस्त 2026

एडमिट कार्ड जारी : अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में

फाइनल मेरिट लिस्ट : सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में संभावित

आवेदन से पहले जानें पात्रता नियम

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी (LL.B.) की डिग्री 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। यह डिग्री शैक्षणिक सत्र 2024, 2025 या 2026 की होनी चाहिए। वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन, डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यकारी ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति : ऐसे अभ्यर्थी जिनके एक से अधिक जीवित जीवनसाथी हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।

वेतन और मानदेय

चयनित रिसर्च एसोसिएट्स को हर महीने 40,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि भविष्य में इस राशि में वृद्धि की जा सकती है। हालांकि चयनित उम्मीदवारों को किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता, सरकारी आवास या अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।

BSNL JTO Recruitment: बीएसएनएल में होने वाली है जेटीओ के पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और पदों की संख्‍या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।