BSNL JTO Recruitment: बीएसएनएल में होने वाली है जेटीओ के पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और पदों की संख्‍या

BSNL JTO Recruitment: सरकारी टे‍लीकॉम कंपनी बीएसएनएल में जूनियर टेलिकॉम अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए नोट‍िफिकेशन जारी कर द‍िया गया है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोट‍िफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकेंगे

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी।

BSNL JTO Recruitment: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बीएसएनएल ने जून‍ियर टेलीकॉम अध‍िकारी (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अध‍िसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्‍सा बनने के इच्‍छुक युवा बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर नोट‍िफ‍िकेशन देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक देशभर के विभिन्न बीएसएनएल सर्किलों में कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय स्तर का अवसर मानी जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या BSNLCO-11/12(11)/1/2026-RECTT-CO के तहत आयोजित की जा रही है।

कहां और कितने पदों पर की जाएगी भर्ती?

टेलीकॉम कंपनी की अधिसूचना के अनुसार सबसे ज्‍यादा 26 पद कर्नाटक सर्किल में हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 16, केरल में 15 और मध्य प्रदेश में 10 पदों पर भर्ती होगी। कुल 100 पदों में 12 पद एससी, 6 ओबीसी (NCL), 10 ईडब्ल्यूएस और 61 पद यूआर/ओबीसी (CL) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्‍यता : भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी तथा संबंधित विषयों में एमटेक डिग्रीधारक भी पात्र होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।


आयु सीमा : भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सीबीटी आधारित चयन प्रक्रिया

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 के उम्‍मीदवारों का कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

SSB Constable GD Recruitment 2026: एसएसबी में कॉन्सटेबल जीडी पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पदों की संख्या और विवरण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।