SSB Constable GD Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती की जानी है। देश सेवा के साथ सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा और अहम मौका हो सकता है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई और आवदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जून, 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएसबी में कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पदों का विवरण इस प्रकार है :
सामान्य वर्ग (General): 38 पद
अनुसूचित जाति (SC): 08 पद
एसएसबी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के तहत पद संख्या आरक्षण नीति के अनुसार निर्धारित की गई है।
एसएसबी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का किसी मा न्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। केवल न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एसएसबी में 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है।
उम्र सीमा : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ध्यान रखें : आयु सीमा और अनुभव संबंधी सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, और एनालिटिकल एप्टीट्यूड जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा को पास करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।