12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 80 हजार तक होगी सैलरी! वैकेंसी के बारे में जानें सबकुछ

APPSC ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई 2025 से APPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ये वैकेंसी कुल 691 पदों पर निकाली गई है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 7:39 PM
Story continues below Advertisement
APPSC के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 5 अगस्त 2025 है

APPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये वैकेंसी कुल 691 पदों पर निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई 2025 से APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 5 अगस्त 2025 तय की गई है।

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले एक स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार मेन्स एग्जाम देंगे। स्क्रीनिंग और मेन्स की दोनों परीक्षाएं OMR शीट पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इन दोनों परीक्षाओं की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

इतनी मिलेगी सैलरी


APPSC भर्ती 2025 के तहत फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) को हर महीने 25,220 से 80,910 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं, असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) पद के लिए वेतन 23,120 से 74,770 रुपये के बीच तय किया गया है। APPSC में ये भर्ती कुल 691 पदों पदों पर निकाली गई है, जिसमें 256 पद फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और 435 पद असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) के लिए हैं। वेकैंसी की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को रेगुलर आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई हैं।

क्या है फॉर्म भरने की योग्यता

APPSC भर्ती 2025 के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने इंटरमीडिएट या उसके बराबर की परीक्षा पास की होनी चाहिए। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवों की उम्र 1 जुलाई 2025 तक 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए उम्र में छूट का लाभ दिया जाएगा।

APPSC भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "APPSC FBO/ABO भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्किकेशन को ध्यान पूर्वक भरें।

स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6: भविष्य की जरुरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Railway Jobs 2025: रेलवे कोच फैक्ट्री में निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवा तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।