SLPRB Assam Grade 4 Recruitment 2026: सरकार नौकरी पाना चाहते हैं, तो असम में पुलिस रेक्रूटमेंट बोर्ड में बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके तहत 2972 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल slprbassam.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जनवरी से हो चुकी है और 22 फरवरी तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना किसी आर्थिक बोझ के आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। इनमें फॉरेस्टर ग्रेड-I, फॉरेस्ट गार्ड, गेम वॉचर, एएफपीएफ कॉन्सटेबल, कॉन्सटेबल (डब्लूओ/डब्लूटी), फायरमैन, एमर्जेंसी रेस्क्यूवर, कॉन्टेबल (ग्रेड-III), बैंडमैन, बगलर और बोटमैन जैसे पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद कॉन्टेबल (ग्रेड-III) और कॉन्सटेबल (डब्लूओ/डब्लूटी) के लिए रखे गए हैं, जिससे युवाओं के लिए अवसर और बढ़ जाता है।
शैक्षिक योग्यता : हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। फॉरेस्ट गार्ड और गेम वॉचर पद के लिए 10+2 पास होना जरूरी है, जबकि फॉरेस्टर ग्रेड-I के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री जरूरी है। फायरमैन और एमर्जेंसी रेस्क्यूअर के लिए 12वीं (विज्ञान) और कॉन्सटेबल ग्रेड-III के लिए एचएसएलसी पास उम्मीदवार पात्र होंगे। वहीं, बोटमैन के पद के लिए तैराकी में दक्षता भी जरूरी रखी गई है।
उम्र सीमा : फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और गेम वॉचर के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कॉन्सटेबल, फायरमैन और बोटमैन के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्षरखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को असम सरकार के पे-बैंड के अनुसार अधिकतर पदों के लिए वेतन 14,000 से 70,000 रुपये प्रति माह रहेगा, जिसमें ग्रेड पे 5,600 से 6,400 रुपये तक है। बोटमैन के पद के लिए वेतन 12,000 से 52,000 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
एसएलपीआरबी असम फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 में कई चरणों में चयन किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) देना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर पदों के लिए वॉकिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। अंतिम चरण में ओरल/वाइवा वॉइस और कुछ विशेष पदों के लिए ट्रेड या स्विमिंग टेस्ट आयोजित होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in पर जाना होगा। उन्हें एक ही अप्लिकेशन आईडी से पंजीकरण करना जरूरी है। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म सबमिट करने के बाद एक्नॉलिजमेंट स्लिप डाउनलोड करनी होगी। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।