Bank of Baroda recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1100 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानें कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Bank of Baroda recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 11 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए कब से कब तक आवेदन किए जा सकते हैं

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 24 सितंबर, 2026 को समाप्त होगी।

Bank of Baroda recruitment 2026: देश का सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख वित्तीय इकाई बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया हे। इसके तहत बैंक ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 24 सितंबर, 2026 को समाप्त होगी। योग्यता, चयन प्रक्रिया और दूसरी जानकारी के बारे में यहां पढ़ें।

पदों का विवरण

वेल्थ एग्जीक्यूटिव : 1000 पद

क्रेडिट एनालिस्ट-C & IC: 100 पद

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: योगयता नियम और शर्तें

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।


बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सही समझा जाने वाला कोई और टेस्ट शामिल हो सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों के ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू / इंटरव्यू के कई राउंड होंगे।

साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, कम्युनिकेशन का स्तर, स्पष्टता और प्रॉब्लम सॉल्विंग इनोवेटिवनेस, एफिशिएंसी का लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए सूटेबिलिटी वगैरह का आकलन करने के लिए किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसमें 120 अंकों के 120 सवाल होंगे। परीक्षा का समय 120 मिनट है। क्वेश्चन पेपर 4 सेक्शन में बंटा हुआ है- इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल / इकोनॉमिक और बैंकिंग अवेयरनेस और पद से संबंधित पेशेवर ज्ञान।

सभी सेक्शन में गलत जवाबों के लिए पेनल्टी होगी। हर सवाल के लिए जिसका कैंडिडेट ने गलत जवाब दिया है, उस सवाल के लिए दिए गए मार्क्स में से 0.25 पेनल्टी के तौर पर काट लिए जाएंगे ताकि करेक्टेड स्कोर मिल सके। अगर कोई सवाल खाली छोड़ दिया जाता है, यानी कैंडिडेट कोई जवाब नहीं देता है; तो उस सवाल के लिए कोई पेनल्टी नहीं होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: एप्लीकेशन फीस

जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹850/- है और SC, ST, PWBD, ESM और महिला कैंडिडेट्स के लिए ₹175/- है।

उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क/इंटीमेशन चार्ज देना होगा, चाहे ऑनलाइन टेस्ट हो या न हो और भले ही कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हो या न हो।

आवेदन करने के स्टेप्स

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को SO रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की ज़रूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी रख लें।

RRB NTPC 2026: रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए मिली मंजूरी, इस दिन जारी हो सकता है आधिकारिक नोटिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।