Bank of Baroda Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा करने जा रहा 104 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आखिरी तारीख और सैलरी से जुड़ी सभी डिटेल

Bank of Baroda Vacancy 2026: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने 104 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आखिरी तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी सभी डिटेल जानने के लिए यहां देखें

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda Vacancy 2026: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में नौकरी करने की इच्छा है, मगर सही मौका नहीं मिल रहा है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 104 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट सेवा वर्ग में की जाएगी। इस भर्ती के तहत डिप्टी मैनेजर, एवीपी और अन्य पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 16 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08 के तहत घोषित की गई थी। इसके तहत संविदा के आधार पर फिक्स्ड-टर्म पेशेवर पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों की डिटेल

बैंक ने कुल 104 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो इस प्रकार हैं -

एवीपी II-ग्रुप हेड (Group Head): 4 पद

एवीपी II-टेरेटरी हेड (Territory Head): 17 पद

उप प्रबंधक-सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (Deputy Manager-Senior Relationship Manager): 70 पद


उप प्रबंधक- (Wealth Strategist-Investment & Insurance): 13 पद

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों पर पोस्ट ग्रेजुएशन, मैनेजमेंट डिग्री या NISM/IRDA का सर्टिफिकेट होना फायदेमंद माना जाएगा।

1 मार्च 2026 के अनुसार उम्र सीमा

  • एवीपी II-ग्रुप हेड : 31 से 45 वर्ष
  • एवीपी II-टेरिटरी हेड : 27 से 40 वर्ष
  • डिप्टी मैनेजर-SRM : 24 से 35 वर्ष
  • डिप्टी मैनेजर-वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट : 24 से 45 वर्ष

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद अगर लागू हो तो ऑनलाइन टेस्ट या साइकोमेट्रिक टेस्ट। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

गैर आरक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए ये 175 रुपये तय की गई है, और फीस ऑनलाइन देनी होगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान मिलेगा। वेतन ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह तक होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • Recruitment या Careers सेक्शन में जाएं और Advt.No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08 वाला नोटिफिकेशन ढूंढें।
  • पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी,शैक्षणिक योग्यता,अनुभव आदि सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट जरूर ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

UPSC success story: दिन में लोगों के सामान ढोए और रात में रेलवे के फ्री वाई-फाई से की पढ़ाई, इस तरह आइएएस बने केरल के श्रीनाथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।