BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोबेशनरी इंजीनियरों की भर्ती 2025 के लिए आवेदन निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 14 नवंबर 2025 रखी गई है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल समेत कई इंजीनियरिंग क्षेत्रों में कुल 340 पदों पर भर्तियां कर रही है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bel.india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2025 BEL भर्ती का मकसद E-II ग्रेड के पदों को भरकर कंपनी के तकनीकी क्षेत्रों को और मजबूत बनाना है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में सबसे ज्यादा 175 पद हैं, जो दिखाता है कि BEL का ध्यान डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम पर खास तौर पर केंद्रित है। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 109 पद निकाले गए हैं, जो आधुनिक उपकरणों के डिजाइन, उत्पादन और रखरखाव से जुड़े हैं। कंप्यूटर साइंस में 42 पद हैं, जो डिजिटल सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और साइबर सिक्योरिटी में BEL के बढ़ते फोकस को दर्शाते हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 14 वैकेंसी हैं, ताकि कंपनी पावर सिस्टम और सर्किट डिजाइन में अपनी एक्सपर्ट बनाए रख सके।
BEL भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क जनरल, EWS और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1,180 तय किया गया है, जो वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40,000 से 1,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही बेसिक वेतन के अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। सेलेक्शन प्रोसेस में रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।
सेलेक्शन प्रोसेस में 85 अंकों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल है। इसमें सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक और SC, ST व PwBD उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करने होंगे। इसके बाद 15 अंकों का इंटरव्यू राउंड होगा, जिसका मूल्यांकन भी इसी न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत के अनुसार अलग से किया जाएगा।
BEL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bel.india.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद 'Career' सेक्शन में जाकर 'Recruitment' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद 'Probationary Engineer 2025' नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 4: अपने जरूरी डिटेल्स डालकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें।
स्टेप 6: भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।