Credit Cards

Bihar Police SI Bharti 2025: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती शुरू! 1,799 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें- सभी डिटेल्स

Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के तहत सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के 1,799 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। 1,799 में से 614 पद महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Police SI Bharti 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने की शानदार मौका है

Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के तहत सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के 1,799 पदों पर भर्ती निकाली है। आज यानी 26 सितंबर से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है। योग्य और इच्छूक उम्मीदवार सब-इंस्पेक्टर की इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। 1,799 में से 614 पद महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं।

योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2025 तक bpssc.bihar.gov.in पर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,799 खाली पदों को भरना है। आवेदकों की आयु 1 अगस्त, 2025 को 20 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है। उम्मीदवार खबर में नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में योग्यता मानदंड, सैलरी और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।

भर्ती की बड़ी बातें


  • बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 कई चरणों में होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्कील टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। बिहार पुलिस में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
  • बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया थाऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर 2025 से शुरू हुआ और 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में कोई समस्या न हो।
  • बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (दारोगा) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
  • बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तहत बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के पदों के लिए 1,799 पदों को भरने की आधिकारिक घोषणा की है। इनमें से 614 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इससे पुलिस बल में महिलाओं का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।
  • बिहार पुलिस एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 सफलतापूर्वक जमा करने के लिए उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे ऑनलाइन पेमेंट तरीकों से जरूरी एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • बिहार एसआई एप्लीकेशन फीस 2025 सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय की गई है। बिना एप्लीकेशन फीस के भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पेमेंट प्रोसेस ध्यान से पूरा करें और भविष्य के लिए ट्रांजैक्शन रसीद सुरक्षित रखें।
  • जो उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदंडों के संबंध में निर्धारित योग्यता शर्तें पूरी करनी होंगी। ये मानदंड यह सुनिश्चित करते हैं कि बिहार दरोगा वैकेंसी 2025 के लिए केवल योग्य और फिट उम्मीदवार ही चुने जाएं। योग्यता 1 अगस्त 2025 की तारीख के अनुसार तय की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) पूरी करनी होगी। जिन उम्मीदवारों के पास वैध डिग्री नहीं है, वे बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। हालांकि, बिहार सरकार के नियमों के अनुसार महिला उम्मीदवारों और आरक्षित कैटेगरी के लिए आयु में छूट दी जाती है।

ये भी पढ़ें- SSC Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।