Bombay High Court recruitment 2025: बंपर भर्तियों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Bombay High Court recruitment 2025: अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी चाहते हैं तो बॉम्बे हाई कोर्ट ये मौका दे रहा है। यहां 2381 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ओवदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।

Bombay High Court recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी और स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। बॉम्बे में प्रिंसिपल सीट और नागपुर और औरंगाबाद की बेंचों में कुल मिलाकर 2,381 खाली पदों की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।

बता दें, इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 8 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। इसमें पात्रता मानदंड, आयु सीमा, पद-वार योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। महाराष्ट्र के रहने वाले उम्मीदवार जो निर्धारित शैक्षिक और कौशल आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं। भर्ती सिलेक्ट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट के माध्यम से की जाएगी, जो दो साल की अवधि के लिए मान्य रहेगी। ऑनलाइन आवेदन विंडो 15 दिसंबर, 2025 (सुबह 11:00 बजे) से 5 जनवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक खुली रहेगी।

पदों का विवरण और योग्यता

भर्ती में पांच मुख्य श्रेणियों के पद शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक के लिए विशिष्ट योग्यता आवश्यकताएं हैं:

पद वैकेंसी योग्यता


  • क्लर्क 1,382 ग्रेजुएट + टाइपिंग
  • चपरासी 887 मराठी पढ़ने और लिखने की क्षमता
  • ड्राइवर 37 10वीं पास + LMV ड्राइविंग लाइसेंस + 3 साल का अनुभव
  • स्टेनो लोअर 56 ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड @80wpm + टाइपिंग @40wpm
  • स्टेनो हायर 19 ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड @100wpm + टाइपिंग @40wpm

आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 5 जनवरी, 2026 है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों वाली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट, जैसा कि पद के लिए लागू हो
  • इंटरव्यू (क्लर्क पद के लिए)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

सभी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट सुविधा के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

आवेदन करने का तरीका

  • आवेदन करने के लिए https://bombayhighcourt.nic.in/recruitment.php पर जाएं।
  • 2025 भर्ती नोटिफिकेशन के लिए ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों और फोटोग्राफ की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

SBI Clerk Mains Result 2025: जल्द ही जारी होगा SBI क्लर्क के मेंस का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।