BPSC AE Admit Card 2025 OUT: बीपीएससी एई का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC AE Admit Card 2025 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 9:02 PM
Story continues below Advertisement
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिट्रेशन नबंर और पासवर्ड डाल कर लॉगइन करना होगा

BPSC AE Admit Card 2025 Out:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का फॉर्म भरे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिट्रेशन नबंर और पासवर्ड डाल कर लॉगइन करना होगा। BPSC की सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा 17 से 19 जुलाई 2025 तक पटना और मुजफ्फरपुर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


इस आसान स्टेप की मदद से आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

स्टेप 1: सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'BPSC AE एडमिट कार्ड 2025' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉगिन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड खुलने पर उसमें दिए गए सभी विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि को ध्यान से जांचें।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।

कितने शिफ्ट में होगा एग्जाम

सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए सहायक अभियंता की रिटेन परीक्षा 17 से 19 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी। इसमें पेपर 1, 3 और 5 पहली पाली में जबकि पेपर 2, 4 और 6 दूसरी पाली में लिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है, क्योंकि 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होकर 28 मई 2025 तक चली थी। इस अभियान के तहत कुल 1024 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! देश सेवा के साथ पाएं अच्छी सैलरी, तुरंत करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।