बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 590 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सांइस, टेक्नोलॉजी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 51 प्रिंसिपल और 539 एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग के एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक होगी, जबकि सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रिंसिपल पदों के लिए आवेदन 12 अगस्त से लेकर 9 सितंबर 2025 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
बीपीएससी भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल (इंजीनियरिंग): 25
प्रिंसिपल (पॉलिटेक्निक): 26
क्या है आवेदन करने की एज लिमिट
एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि प्रिंसिपल पद के लिए कम से कम 37 वर्ष की आयु जरूरी है। इन दोनों ही पदों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इस वैकेंसी के बारे में किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट की नोटिफिकेशन को पढ़ने की सलाह दी गई है।
स्टेप 1: सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "रिक्रूटमेंट" सेक्शन में जाकर BPSC एसोसिएट प्रोफेसर/प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 4: लॉगिन करके अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य की जरुरत के लिए इसका प्रिटआउट निकाल लें।
बीपीएससी एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। जनरल उम्मीदवारों को 100 रुपये भुगतान करने होगा। बिहार के एससी/एसटी उम्मीदवारों, सभी महिलाओं (चाहे आरक्षित हों या सामान्य) और 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क मात्र 25 रुपये है। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।