BPSC Exam Schedule 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, bpsc.bihar.gov.in पर डायरेक्ट देखें टाइमटेबल

BPSC Exam Schedule 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 6 पेपर होंगे। इस बीच, टाइमलाइन जारी हो चुका है

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
BPSC Recruitment 2025: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना टाइमटेबल देख सकते हैं

BPSC Assistant Engineer exam schedule 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी कर दिया है। BPSC परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना टाइमटेबल देख सकते हैं। अगर आप बिहार में मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSCने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। टाइमलाइन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 6 पेपर होंगे।

इनमें से चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। पहले चार पेपर यानी जनरल अंग्रेजी, जनरल हिंदी, जनरल स्टीज और जनरल इंजीनियरिंग साइंस हैं। दो वैकल्पिक पेपर ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन में होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग होंगे।


जनरल अंग्रेजी और जनरल हिंदी के पेपर में क्वालीफाइंग होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। यानी अन्य पेपरों का मूल्यांकन दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा।

इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है:-

1. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 984 पद

2. असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल): 36 पद

3. असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद

इस भर्ती अभियान के तहत जनरल/सामान्य कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि SC/ST, महिला उम्मीदवार और दिव्यांग (केवल बिहार राज्य के मूल निवासी) अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा। बायोमेट्रिक फीस के तौर पर 200 रुपये अलग से जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Odisha Officer Assaulted: ऑफिस से घसीटकर बाहर निकाला, फिर सरकारी अधिकारी से की मारपीट! ओडिशा में गुंडई का वीडियो आया सामने

बीपीएससी भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 5, 6 और 7 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,024 असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरना है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

Tags: #jobs

First Published: Jul 01, 2025 11:56 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।