BSF Constable Tradesmen Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के 3,588 पदों पर भर्ती निकाली है। बीएसएफ ने एक शॉर्ट नोटिस के माध्यम से वर्ष 2025 के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती की घोषणा की है। मोची, दर्जी, बढ़ई आदि जैसे अन्य के लिए कुल 3,588 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में पुरुषों के लिए 3,406 और महिलाओं के लिए 182 पद रिजर्व हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जा सकते हैं। पदों और सैलरी के बारे में विस्तृत जानकारी फाइनल नोटिफिकेशन में दी जाएगी। वह जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।
आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। 18 से 25 साल की आयु के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अप्लाई करने के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। भर्ती का एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया है।
आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क की राशि और छूट संबंधी पूरी डिटेल्स फाइनल नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
कांस्टेबल (बढ़ई), कांस्टेबल (प्लंबर), कांस्टेबल (पेंटर), कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन), कांस्टेबल (पंप ऑपरेटर) और कांस्टेबल (गद्दी) के पदों के लिए डिटेल्स:-
कांस्टेबल (मोची), कांस्टेबल (दर्जी), कांस्टेबल (धोबी), कांस्टेबल (नाई), कांस्टेबल (स्वीपर) और कांस्टेबल (खोजी/साइज) के पदों के लिए डिटेल्स:-