BSSC Vacancy 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) में इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हें। इसके तहत पंचायती राज विभाग द्वितीय में पंचायत सचिव के 3532 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार राज्य के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़कर 29 जनवरी 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 13 जनवरी 2026 थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर होगी। वहीं, अधिकतम आयु में बिहार के बीसी/ईबीसी वर्ग, महिलाओं को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/ यूपीआई/इंटरनेट बैंकिंग सेऑनलाइन करना होगा।
कैसा होता है पंचायत सचिव का पद
पंचायत सचिव का पद प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने के साथ-साथ भर्ती नीति निर्धारण और सेवा सुधार के दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है। पात्र अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या या तिथि चूक का सामना न करना पड़े। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2227728 पर संपर्क कर सकते हैं।