CG Assistant Teacher Vacancy 2026: इस राज्य में असिस्टेंट शिक्षकों के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी डीटेल

CG Assistant Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ राज्य में 2000 से ज्यादा असिस्टेंट टीचरों के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके लिए कैसे आवेदन करें और कितनी मिलेगी सैलरी

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है।

CG Assistant Teacher Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर है। यहां असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस राज्य में घोषित भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट टीचर के 2292 पदों को भरा जाएगा। राज्य के युवा लंबे समय से शिक्षकीय पदों पर भर्ती की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विभाग ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है, जिसके पहले चरण में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के 2292 पदों को भरा जाएगा। इसे रोजगार के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

पदों का वितरण

राज्य के शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2292 सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पदों में से 795 पद ई संवर्ग (English Medium) की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 1497 पद टी संवर्ग (Hindi Medium) की शालाओं के लिए तय किए गए हैं। इस वर्गीकरण का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है।

विस्तृत विज्ञापन जल्द आएगा

छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा


भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

व्याख्याता और शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द 

सरकार की योजना के अनुसार सहायक शिक्षक के अलावा व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भी अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इससे राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी पास करें आवेदन, यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर निकली भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।