CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 19 मई से पहले कर लें यह काम

CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कैसे करना है आवेदन

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई के बीच इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CRPF Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा करने की इच्छा है, ये मौका आपके लिए अहम हो सकता है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई के बीच इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। खास बात ये है कि इन पदों के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

भर्ती का विवरण

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत कुल 9,195 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इसमें कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल भर्ती में से 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन): कुल 9,175 पद, जिनमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद शामिल हैं। ये रिक्तियां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर भरी जाएंगी।

कांस्टेबल (पायनियर विंग): कुल 20 पद (केवल पुरुष), जिनमें मेसन के 13 और इलेक्ट्रीशियन के 7 पद हैं। ये पद अखिल भारतीय स्तर (All India Basis) पर भरे जाएंगे।

सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (21,700 रुपये - 69,100 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।


शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता

ड्राइवर: 10वीं पास और भारी परिवहन वाहन (Heavy Transport Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

मैकेनिक मोटर वाहन (MMV): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI प्रमाणपत्र या 3 वर्ष की अप्रेंटिसशिप के साथ 1 वर्ष का अनुभव।

अन्य ट्रेड्समैन: न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में दक्ष होना चाहिए।

पायनियर विंग (मेसन/इलेक्ट्रीशियन): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव (ITI प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता)

आयु सीमा

कांस्टेबल (ड्राइवर): 21 से 27 वर्ष।

अन्य सभी पदों (ट्रेड्समैन और पायनियर): 18 से 23 वर्ष।

आयु में छूट : SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) को सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष की छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), ट्रेड टेस्ट (Trade Test), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

सीबीटी में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें रीजनिंग (25), सामान्य ज्ञान (25), गणित (25) और हिंदी/अंग्रेजी (25) विषय शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

MPESB Recruitment 2026: एमपी में 10वीं से ग्रेजुएट के लिए नौकरी का बंपर मौका, 19000 से 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।