MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी भी चाहिए, लेकिन क्वालिफिकेशन 10वीं कक्षा से ग्रेजुएशन है, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक (Field Guard), जेल प्रहरी (Jail Warder) और सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।
एमपीईएसबी भर्ती 2026: कहां कितने पद
एमपीईएसबी भर्ती 2026 के तहत यह नियुक्तियां मुख्य रूप से वन विभाग और जेल विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएंगी। पदों का विवरण यहां दिया जा रहा है
वन रक्षक (Forest Guard) 728
जेल प्रहरी (Jail Warder) 757
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) 25
एमपीईएसबी भर्ती 2026 के लिए अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित है, इसलिए पद अनुसार पात्रता समझना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा इस तरह है
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
वन रक्षक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष
क्षेत्र रक्षक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष
जेल प्रहरी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण
सहायक जेल अधीक्षक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
आयु सीमा : इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इस तारीख तक आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) एवं महिला उम्मीदवारों को शासन नियम अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क : एमपीईएसबी भर्ती 2026 प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सामान्य/अन्य राज्य उम्मीदवार को ₹500, SC / ST / OBC / EWS (MP निवासी) को ₹250, अतिरिक्त पोर्टल शुल्क ₹20 (ऑनलाइन) / ₹60 (कियोस्क) का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया : एमपीईएसबी भर्ती 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चरणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण भी शामिल है। इसके विभिन्न चरण इस तरह हैं