Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने 16 जुलाई को होने वाले बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थी का एग्जाम 16 जुलाई को है, वो CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करना होगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं कब आएगा 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड
इस दिन जारी होगा बाकि का एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखों के अनुसार एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 16 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी कर दिया गया है। वहीं 20 जुलाई को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड 13 जुलाई को, 23 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 16 जुलाई को, 27 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 20 जुलाई को, 30 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 23 जुलाई को और 3 अगस्त की अंतिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय तारीख पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से देखें
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम, अभ्यर्थी के पिता का नाम और अन्य जरूरी डिटेल्स को ध्यान से देख लें। परीक्षा में उपस्थित होते समय एडमिट कार्ड के साथ कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर लेकर जाएं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अगले पेज पर ‘Admit Card Download’ ऑप्शन चुनें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।