Credit Cards

DDA Recruitment 2025: 1732 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 5 नवंबर है लास्ट डेट

DDA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए दिल्ली डीडीए में नौकरी करने का मौका है। डीडीए ने भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है, जिसके तहत 1732 पदों पर नियुक्त की जाएगी। इसके लिए 5 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 9:42 PM
Story continues below Advertisement
आवेदकों को पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार देना होगा।

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ग्रुप ए, बी और सी के 1732 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in के माध्यम से 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। DDA भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी अवश्य देखें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से पटवारी, अनुभाग अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (जेई), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई), आशुलिपिक और अन्य सहित 1732 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर वेतन स्तर 1 से वेतन स्तर 11 तक वेतन दिया जाएगा। डीडीए भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में निष्पक्ष मूल्यांकन और योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने के लिए कई चरण शामिल हैं। आवेदकों को पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार (पद के आधार पर) देना होगा।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन

डीडीए द्वारा घोषित भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, सभी श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।

सबसे ज्यादा भर्ती समूह ग के लिए घोषित

डीडीए भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे ज्यादा खाली पदों पर भर्ती समूह ग के पदों के लिए घोषित की गई हैं, उसके बाद समूह ख और क के पदों के लिए हैं।


समूह रिक्तियां

  • समूह क : 53
  • समूह ख : 324
  • समूह ग : 1355
  • कुल : 1732

सबसे ज्यादा पद अनारक्षित श्रेणी के लिए

डीडीए द्वारा घोषित पदों में से 769 पद अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए हैं, इसके बाद 452 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 207 अनुसूचित जाति (SC), 131 अनुसूचित जनजाति (ST) और 173 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए हैं।

इस तरह करें आवेदन

  • डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘DDA भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में सटीक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

BTSC Vacancy 2025: बिहार में 1100+ वर्क इंस्पेक्ट पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।