Delhi Airport Jobs 2025: दिल्ली एयरपोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ₹35,000 तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Delhi Airport Recruitment 2025: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशन सर्विसेज ने दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) पर एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,446 पदों को भरा जाना है। यह एविएशन सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह भर्ती युवाओं को एक प्रोफेशनल और इंटरनेशनल माहौल में काम करने का बेहतरीन मौका देगी

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Airport Recruitment 2025: आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं

Delhi Airport Recruitment 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। IGI पर एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के 1,446 खाली पदों के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशन सर्विसेज ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो लोग एविएशन इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है।

अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर, 2025 है। इच्छुक आवेदक आज यानी 11 जुलाई, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं को एक प्रोफेशनल और इंटरनेशनल माहौल में काम करने का बेहतरीन मौका देगी।

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पदों पर भर्ती 18 से 30 वर्ष की आयु के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुला है। उनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं या समकक्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए सैलरी 25,000 रुपये से ₹35,000 प्रति माह तक है। इन पदों के लिए कुल 1,017 सीटें उपलब्ध हैं।

लोडर पदों के लिए केवल पुरुष अप्लाई कर सकते हैं। उनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इस पद के लिए सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह के बीच है। लोडर के लिए 429 पद उपलब्ध हैं।

ग्राउंड स्टाफ भर्ती डिटेल्स


सैलरी: ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह

कौन कर सकता है अप्लाई: पुरुष और महिला दोनों

आयु सीमा: 18 से 30 साल

योग्यता: क्लास 12वीं पास होना आवश्यक है।

कुल पद: 1,017

लोडर भर्ती डिटेल्स

कौन कर सकता है अप्लाई: केवल पुरुष

कुल पद: 429 पद

सैलरी: ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह

आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष

योग्यता: कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ की चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा होगी।

  • एविएशन, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी की जानकारी और इंटरव्यू देना आता हो।

  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

एयरपोर्ट लोडर की चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा होगी।

  • इंटरव्यू की आवश्यकता नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।