Delhi Police recruitment 2025: कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख आज, ऑनलाइन करें आवेदन

Delhi Police recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 21 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Delhi Police recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर समय आज समाप्त हो रहा है। इन पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर, 2025 को है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज का दिन खत्म होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के कुल 7,565 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5,069 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,496 पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, 2025 है और सुधार विंडो 29 से 31 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी।

लिंग और श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण

एसएससी द्वारा कुल रिक्तियों का विवरण आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 7,565 पदों में से 3,174 पद अनारक्षित हैं। आरक्षित पदों में पुरुष पूर्व सैनिकों के लिए 285 और पूर्व सैनिक कमांडो के लिए 376 पद शामिल हैं। श्रेणीवार और लिंगवार विभाजन इस प्रकार है:

श्रेणी पुरुष महिला कुल

अनारक्षित - - 3,174


ईडब्ल्यूएस - - 756

ओबीसी - - 1,608

एससी - - 1,386

एसटी - - 641

कुल 5,069 2,496 7,565

पात्रता मानदंड और उम्र सीमा : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जुलाई, 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदकों का जन्म 2 जुलाई, 2000 से पहले या 1 जुलाई, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।

आयु में छूट लागू

इन पदों पर भर्ती के लिए नियमानुसार संबंधित श्रेणियों को छूट दी गई है। इसके तहत ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट है, जबकि एससी/एसटी श्रेणी को 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी)
  • चिकित्सा परीक्षा

परीक्षा पैटर्न

सीबीटी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिनमें से हर सवाल 1 अंक का होगा। हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगा।

विषय प्रश्न अंक

  • सामान्य ज्ञान 50 50
  • तर्कशक्ति 25 25
  • संख्यात्मक योग्यता 15 15
  • कंप्यूटर ज्ञान 10 10
  • कुल 100 100

अंतिम मेरिट सूची के लिए केवल सीबीटी के अंकों पर विचार किया जाएगा।

शारीरिक मानक 

लिंग ऊंचाई छाती

पुरुष 170 सेमी 81 सेमी (बिना फुलाए), 85 सेमी (फुलाए)

महिला 157 सेमी लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरुष : 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद

महिला : 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

इस तरह करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • ‘दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी 2025 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मान्य विवरणों के साथ पंजीकरण करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।

परीक्षा कार्यक्रम और हेल्पलाइन

सीबीटी दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। किसी भी प्रश्न या आवेदन संबंधी समस्या के लिए, उम्मीदवार 180 030 930 6315 पर टोल-फ्री हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख से चुन पाएंगे एग्जाम सिटी और डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।