GSPESC Recruitment 2026: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) के गुजराती प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। ये शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कक्षा 1 से कक्षा 5 में शिक्षण कार्यों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी और अब इसकी लास्ट डेट पास आ चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अप्रैल से पहले इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राथमिक शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा, और मेरिट शैक्षिक योग्यता और TET-1 स्कोर का इस्तेमाल करके तय की जाएगी। इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। बता दें, यह भर्ती प्रक्रिया गुजरात में सबसे बड़ी नियुक्ति पहल में से एक है। उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
जीएसपीईएससी भर्ती 2026 : जरूरी जानकारी
संस्थान : गुजरात स्टेट प्राइमरी एजुकेशन सिलेक्शन कमिटी (GSPESC)
आवेदश शुरू होने की तारीख : 15 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट : dpegujarat.in
शैक्षिक योग्यता : आवेदन करने वाले उम्मीदवार का TET-1 परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा D.El.Ed. या उसके बराबर की डिग्री होना अनिवार्य है। D.El.Ed. के फाइनल ईयर के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार को जिस विषय में पढ़ाना है, उसका बेसिक ज्ञान होना चाहिए ताकि बच्चों को सही तरीके से पढ़ाया जा सके।
उम्र सीमा : इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में पहले 5 साल तक 26,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके बाद नियमित वेतनमान लागू होगा, जिसमें 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है।
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें: