UP Homeguard Admit Card OUT: 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए आज जारी हुए एडमिट कार्ड, होमगार्ड के 41000 पदों पर होनी है भर्ती

UP Homeguard Admit Card OUT: यूपी में होमगार्ड के 41000 पदों पर भर्ती के 25 अप्रैल से परीक्षा हो रही है। इसके लिए आज से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने शुरू हो गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार, यहां बताए जा रहे स्टेप्स के अनुसार एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से uppbpb.gov.in अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Homeguard Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने 22 अप्रैल, 2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपी होम गार्ड हॉल टिकट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली है। इस परीक्षा के जरिए, बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार में लगभग 41,424 होम गार्ड्स की भर्ती करेगा।

25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। इसके बाद की परीक्षा का हॉल टिकट का लिंक आगे के दिनों में एक्टिव किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से uppbpb.gov.in नीचे दिए गए स्टेप की मदद से अपना यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड पीडीएफ प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।

यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज डेट

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र की जानकारी के साथ यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। इस संबंध में कैंडिडेट को अलग से कोई जानकारी नहीं भेजी जाएगी।

परीक्षा की तारीख एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

25-04-2026 22-04-2026


26-04-2026 23-04-2026

27-04-2026 24-04-2026

यूपी होम गार्ड 2026 एडमिट कार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें?

  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • ‘UP होम गार्ड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक’ पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसी सभी डिटेल्स भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UP होम गार्ड हॉल टिकट 2026 पर दी गई जानकारी

UP होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट की पर्सनल जानकारी और परीक्षा की जानकारी होगी। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की ये जानकारी होगी।

कैंडिडेट का नाम

परीक्षा का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

कैंडिडेट का फोटो और सिग्नेचर

रोल नंबर

पिता का नाम

परीक्षा केंद्र

परीक्षा की तारीख और समय

जेंडर

UPSSSC ASO Vacancy 2026: यूपी में एएसओ के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और चयन का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।