UPSSSC ASO Vacancy 2026: यूपी में एएसओ के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और चयन का तरीका

UPSSSC ASO Vacancy 2026: यूपी के एएसओ के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 11 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC ASO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 21 से 40 साल के उन युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है, जिन्होंने इकोनॉमिक्स और स्टैटिस्टिक्स में डिग्री हासिल की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी (सांख्यकी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई, 2026 है, जबकि आवेदन फॉर्म में करेक्शन 18 मई तक किया जा सकेगा। खास बात ये है कि सहायक सांख्यकीय अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन फ्री है। हालांकि, ऑनाइन प्रक्रिया के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को समान रूप से 25 रुपये का शुल्क देना होगा।

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

सहायक सांख्यकीय अधिकारी पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (UPSSSC PET 2025) में शामिल हो चुके हैं। यह आवेदन सहायक सांख्यकीय अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्ष के लिए मांगे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता


  • आवेदकों को गणित या गणितीय सांख्यकी या वाणिज्य या अर्थशास्त्र या सांख्यकी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
  • डीओईएसीसी सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया कम्प्यूटर में ‘ओ’ स्तरीय डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान में कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है।

आयु सीमा : सहायक सांख्यकीय अधिकारी पद के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस

सहायक सांख्यकीय अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा में सिर्फ एक पेपर होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। इस पेपर की अवधि दो घंटा होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी। ऐसे मामले में 0.25 अंक कट जाएगा।

UKMSSB Vacancy 2026: एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू, सैलरी और शैक्षिक योग्यता की डीटेल जानें यहां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।