IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4000 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IB Recruitment 2025: गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए आवदेन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 9:58 PM
Story continues below Advertisement
आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 है (Photo: Canva)

होम मिनिस्ट्री के इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी जॉब करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती होगी। इस पद के लिए आवदेन शुरू हो गया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 है। फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

क्या है फॉर्म भरने की योग्यता


इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 17 अगस्त 2025 तक 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही, जिस क्षेत्र की भर्ती के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहां की लैंग्वेज या बोली पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन

आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सारी जानकारी चेक करने के बाद 17 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक फॉर्म सबमिट करें।

कितनी होगी आवेदन फीस

आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ₹550 भर्ती प्रक्रिया शुल्क देना होगा। वहीं, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 परीक्षा शुल्क के साथ कुल ₹650 का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या चालान से कर सकते हैं। फीस पेमेंट करने के बाद उसकी रसीद अपने पास जरूर रखें। भुगतान के बाद रसीद जरूर सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

कितने चरणों में होगा एग्जाम

सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तीन चरणों में होगी। ऑनलाइन परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी, जिसमें पांच सेक्शन होंगे और हर सेक्शन में 20 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसके बाद डिस्क्रिटिव लिखित परीक्षा होगी। टियर-1 परीक्षा जरूरत पड़ने पर कई पालियों और परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा सकती है।

UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ने ईपीएफओ के 230 पदों पर निकाली वैकेंसी, ग्रेजुएट भी कर सकते हैं अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।