IBPS Clerk Vacancy 2025: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) के क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, प्रीलिम्स एग्जाम अक्टूबर 2025 में और मेन्स एग्जाम नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
कितने पदों पर निकली वैकेंसी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने सीआरपी-सीएसए XV के तहत 10,277 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं। ये भर्ती देशभर के 11 सरकारी बैंकों में क्लर्क पदों के लिए की जा रही है। क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 4, 5 और 11 अक्टूबर को होगी, जबकि मेन्स एग्जाम 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आईबीपीएस क्लर्क 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगी। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रिंट 5 सितंबर तक लिया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पूरी करनी होगी, जिसमें पर्सनल और एकडेमिक डिटेल्स भरना, जरूरी डाक्युमेंट अपलोड करना और शुल्क का भुगतान करना शामिल है।
स्टेप 1: आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: नया पंजीकरण करें और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 3: जरूरी डाक्युमेंट अपलोड कर अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5: भविष्य की जरूरत के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।