जल्द ही जारी होगा IBPS PO 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

IBPS PO Admit Card 2025: IBPS जल्द ही PO प्री एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। IBPS PO प्री एग्जाम 2025 का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को देशभर के आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
इस भर्ती के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 5,208 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी

IBPS PO Admit Card 2025: बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) में PO प्री एग्जाम 2025 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को इसके एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। IBPS जल्द ही PO प्री एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

IBPS PO प्री एग्जाम 2025 का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को देशभर के चुनिंदा ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड में एग्जाम की डेट, समय, सेंटर और जरूरी निर्देश दिए गए होंगे।

इतने पदों पर निकली वैकेंसी

IBPS ने 30 जून 2025 को जारी नोटिफिकेशन में 11 सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 5,208 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, एक मान्य फोटो आईडी और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में नहीं जा पाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए ‘IBPS PO Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4: इसके बाद आपके स्क्रीन पर डमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5: भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

इन बैकों में निकली वैकेंसी

आईबीपीएस पीओ एग्जाम के जरिए 11 सरकारी बैंकों में भर्ती होती है, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए समय-समय पर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2025: एप्रेंटिस के 750 पदों के लिए भर्ती शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।