भारत को हर साल क्रिएट करनी होंगी 80 लाख से लेकर 1 करोड़ तक जॉब, स्किल के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान की भी है जरूरत

भारत ने वैश्विक मंच पर मजबूत स्थान हासिल कर लिया है। यह न केवल छात्रों के लिए बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण समय है। पीके मिश्रा का कहना है कि भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। देश में 800 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं

अपडेटेड Apr 20, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी.के. मिश्रा का कहना है कि भारत में हर साल 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक नौकरियां जनरेट करने की जरूरत है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) संबलपुर के नौवें दीक्षांत समारोह में मिश्रा ने कहा, ‘‘सालाना 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक नौकरियों के जनरेशन की जरूरत है। इसलिए केंद्र सरकार ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहल शुरू की हैं। आपको कौशल के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान की भी जरूरत है।’’

उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि भारत ने वैश्विक मंच पर मजबूत स्थान हासिल कर लिया है। यह भी कहा कि यह न केवल छात्रों के लिए बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण समय है। मिश्रा के मुताबिक, ‘‘आज भारत एक मजबूत ग्लोबल पोजिशन में है, इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, आबादी युवा है और रणनीतिक साझेदारियां मजबूत हैं। देश का बढ़ता प्रभाव प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।’’

बढ़ रही है डिजिटल अर्थव्यवस्था


भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। देश में 800 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। वर्ष 2024-25 में लगभग 18.5 करोड़ UPI लेनदेन किए गए।’’ देश अब अमृत काल के युग में प्रवेश कर चुका है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

मिश्रा ने छात्रों से कहा, ‘‘आपको अपने भविष्य को आकार देने के लिए पहल करनी होगी और आज आपने जो ठोस आधार स्थापित किया है, उस पर आगे बढ़ते हुए कई और उपलब्धियां हासिल करने पर फोकस करना होगा।’’

जेवर में तैयार होगा भारत का डिफेंस मेंटेनेंस हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।