IRCTC Vacancy 2026: रेलवे से जुड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईआरसीटी बिना लिखित परीक्षा के सीधी इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी देने जा रही है। एक और खास बात ये है कि इन पदों के लिए किसी तरह के अनुभव की भी जरूत नहीं है और फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चयन सिर्फ वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन के साथ दैनिक अलाउंस, लॉजिंग चार्ज, नेशनल हॉलिडे अलाउंस और मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा।
आईआरसीटीसी भर्ती 2026 की डिटेल्स
भर्ती कंपनी : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC)
नोटिफिकेशन आने की तारीख : 1 मार्च 2026
आयुसीमा : अधिकतमउम्र 27 वर्ष। रिजर्व कैटेगिरी को छूट
सैलरी : ₹30,000 प्रति माह CTC, डेली अलाउंस- ₹350/-, लॉजिंग चार्ज- ₹240/- ( रात में आउट स्टेशन ठहरने पर लागू), नेशनल हॉलिडे अलाउंस- ₹383/-, मेडिकल इंश्योरेंस-₹1400/-
चयन प्रक्रिया : वॉक इन इंटरव्यू
भर्ती का नोटिफिकेशन : IRCTC Recruitment 2026 Notification PDF
पोस्टिंग कहां होगी? : आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़
शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन/बीबीए एमबीए (कलिनरी आर्ट्स) या बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस/एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) आदि की डिग्री हासिल की हो। किसी उम्मीदवार के पास अगर इनमें से कोई डिग्री है, मगर अनुभव नहीं है, तो वो भी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा : अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 27 तक होनी चाहिए। ससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी को 10वर्ष तक की छूट ऊपरी उम्र में मिलेगी।
इंटरव्यू के लिए इस तरह करें आवेदन
12-13 मार्च को होगा इंटरव्यू
इस भर्ती के लिए आईआरसीटीसी 12 और 13 मार्च 2026 को सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक इंटरव्यू का आयोजन करेगा। इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार को निर्धारित तारीख और समय पर 'IRCTC, दक्षिण मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पहली मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद – 500 003' पहुंचना है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।