ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के साथ जुड़ने और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इसरो ने अपने प्रशासनिक और सहायक के रोल वाले पदों पर भर्ती के लिए आधिसूचना जारी की है। इसके तहत 244 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हें। इस भर्ती प्रक्रिया में असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
इसरो द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया जरिये असिस्टेंट के 113, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 81, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के 22 और स्टेनोग्राफर के लिए 10 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनके अलावा, इसरो की दूसरी यूनिट्स में 17 असिस्टेंट पद और एक जूनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद खाली है।
योग्य आवेदकों के पास होना चाहिए ये
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 का CGPA होना चाहिए। डिग्री यूनिवर्सिटी द्वारा तय समय में पूरी होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 16 अगस्त, 2026 तक अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। भारत सरकार के नियमों के हिसाब से उम्र में छूट दी जाएगी।
ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट 31 साल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए अप्लाई करने वाले एससी और एसटी कैंडिडेट 33 साल की उम्र तक आवेदन करने के योग्य हैं। योग्य सरकारी कर्मचारियों, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग लोगों, शानदार खिलाड़ियों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और कानूनी तौर पर अलग रह चुकी महिलाओं, जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है, के लिए भी छूट उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करते समय 500 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। पेमेंट सिर्फ भारतकोश ई-पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकता है, और आवेदन फॉर्म भरने के बाद पेमेंट लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा, जो देश भर के 38 सेंटर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक ही ऑब्जेक्टिव-टाइप पेपर होगा और यह 150 मिनट तक चलेगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसरो हर श्रेणी में बताए गए पदों के हिसाब से अधिकतम 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। जहां भी लागू हो, कम से कम 10 कैंडिडेट को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।