UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें अब क्या है लास्ट डेट

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब 03 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 1:18 PM
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई, 2026 को 21 से 40 साल है।

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (PCS) (जनरल/स्पेशल रिक्रूटमेंट) परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी और बड़ा अपडेट है। आयोग ने इस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 3 अगस्त, 2026 तक ऑफिशियल यूपीपीएससी वेबसाइट के जरिए अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं।

आयोग 500 पदों पर भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चला रहा है। यूपीपीएससी आवेदन प्रक्रिया 25 जून, 2026 को विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 के तहत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू हुई थी। आवेदन फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरा करना होगा, क्योंकि यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है।

जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी : 25 जून, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 25 जून, 2026

परीक्षा शुल्क भरने और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख : 3 अगस्त, 2026


आवेदन में सुधार करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 10 अगस्त, 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई, 2026 को 21 से 40 साल है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट के लिए पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जाता है :

UR/OBC/EWS: 125 रुपये

SC/ST: 65 रुपये

एक्स-सर्विसमैन : 65 रुपये

विकलांग लोग (PwD): 25 (सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस)

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। उन्हें परीखा कार्यक्रम और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ताजा घोषणाओं के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक करते रहना चाहिए।

UPSSSC FSL Recruitment 2026: फॉरेंसिक साइंस लैब में बंपर पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, पीईटी 2025 पास कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।