ISRO URSC JRF Vacancy 2026: बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में जेआरएफ की भर्ती, जानें कितने पदों पर होनी है नियुक्ति और क्या है लास्ट डेट

ISRO URSC JRF Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में जेआरएफ के पदों पर भर्ती शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कब है लास्ट डेट

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:04 PM
योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ISRO URSC JRF Vacancy 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में रुची रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) में शानदार मौका है। साइंस और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में रिसर्च करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका हो सकती है। इसरो ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के 17 पदों पर भर्ती शुरू की है। ये नियुक्तियां इसरो के यूआर राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु में की जाएंगी। लेकिन इन पदों पर सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, यानी इनका फाइनल रिजल्ट आ चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in या apps.ursc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह फेलोशिप पहले 2 साल के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम अवधि 5 साल तक होगी (JRF + SRF मिलाकर)। चयनित उम्मीदवारों को पीएचडी करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा, साथ ही जेआरएफ को 37,000 प्रतिमाह और एसआरएफ को 42,000 प्रतिमाह तक फेलोशिप मिलेगी। उम्मीदवारों को हॉस्टल नहीं मिलने पर एचआरए दिया जाएगा, लेकिन डीए नहीं मिलेगा। जेआरएफ को केवल आकस्मिक छुट्टी मिलेगी। महिला अभ्यर्थियों को मातृत्व अवकाश मिलेगा। अन्य सरकारी लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन कैंटीन सुविधा उपलब्ध होगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक योग्यता और आवेदन विवरण के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन ध्यान रहे, न्यूनतम योग्यता इंटरव्यू की गारंटी नहीं है। इंटरव्यू बेंगलुरु में आयोजित होगा। कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे और अंतिम परिणाम इसरो की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इसरो जेआरएफ यूआरएससी 2026 सीटें कितनी हैं?

कैंडिडेट्स को ईसीएडी सॉफ्टवेयर, माइक्रोसर्किट, एडवांस माइक्रोइलेक्टरॉनिक्स, यूजर इंटरफेस डेवलपमेंट, डीसी-डीसी कन्वर्टर, सेगमेंट मिरर ऑप्टिक्स, टीआचजेड डिटेक्टर मेटेरियल स्टडीज एंड कैरेक्टराइजेशन, डिजिटल सिग्नल प्रोसेस, वीएलएसआई डिजाइन, न्यूमेरिकल मॉडलिंग, डाटा ड्रिवन मॉडल्स, रिस्क असेसमेंट, 3 D मॉडलिंग सॉफ्टवेयर समेत विभिन्न फील्ड में काम करना होगा।


इसरो यूआरएससी जेआरएफ फेलोशि 2026 : एक नजर

विज्ञापन संख्या URSC: 02:2026

पदों की संख्या 17

ऑफिशियल वेबसाइट apps.ursc.gov.in

आवेदन शुरू होने की तारीख 12 जून 2026

अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जुलाई 2026

एज लिमिट अधिकतम 28 वर्ष तक

चयन प्रक्रिया शैक्षिक योग्यता और अन्य आधारों पर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इसरो जेआरएफ मंथली स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

फेलोशिप की अवधि 2 साल की होगी। जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो दोनों को मिलाकर 5 साल से ज्यादा ही अवधि नहीं होगी। जेआरएफ को हर महीने 37,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। एसआरएफ में यह बढ़कर 42,000 रुपये हो सकता है।

इसरो जेआरएफ फेलोशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apps.ursc.gov.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन मे आपको JRF Fellowship में इस वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल्स मिल जाएंगी।
  • अब जिस भी पोस्ट पर आपको अप्लाई करना है, उसक सामने JRF-E1, JRF-E2, JRF-E3 आदि के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, ईमेल आईडी, जेंडर, कैटेगिरी, एक्ससर्विसमैन, पिता का नाम, अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में अधिकतम 500kb में अपलोड करें।
  • अगले स्टेज में जो-जो डिटेल्स मांगी जाती हैं, वो ध्यान से भर दें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • इंटरव्यू के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।

इसरो जेआरएफ फेलोशिप से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इसरो यूआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

RBI Young Professional Jobs 2026: आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए एआई और साइबर सिक्योरिटी में काम करने का मौका, स्टापेंड मिलेगा 1.5 लाख रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।