Jewar Airport Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं-12वीं पास युवाओं का सपना नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर पूरा हो सकता है। एयरपोर्ट से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के संचालन के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत पड़ रही है। यहां ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर के 2442 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्विसेज (NIAS) की आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com पर अंतिम तिथि 15 जून 2026 से पहले आवेदन करना होगा। खास बात ये है कि इन पदों पर आवेदन के लिए किसी भी विमानन प्रमाणपत्र या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। यानी इसके लिए फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
एनआईएएस भर्ती अभियान के तहत 2442 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का विवरण यहां दिया जा रहा है
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ: कुल 1257 पद
एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष): कुल 546 पद
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ : इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
कार्गो एग्जीक्यूटिव : इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष): इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एयरपोर्ट लोडर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच है।
इन पदों के लिए अपेक्षित वेतन 15,000 से 35,000 रुपये के बीच है। एयपोर्ट ग्राउंड स्टॉफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जहां 25,000 से 35,000 रुपये के बीच प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, एयरपोर्ट लोडर पर नियुक्त उम्मीदवार का वेतन 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा प्रारूप
चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, एप्टीट्यूड और रीजनिंग, अंग्रेजी (लोडर पद को छोड़कर) और विमानन ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लोडर पद के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
एनआईएएस द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 250 से 350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें लोडर को 250 रुपये, कार्गो एग्जीक्यूटिव को 300 रुपये और ग्राउंड स्टाफ 350 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा।