UPSC CAPF 2025: सीएपीएफ परीक्षा में 1826 उम्मीदवार सफल घोषित, लिखित परीक्षा में भार्गव सिंह सोलंकी ने किया टॉप

UPSC CAPF 2025: यूपीएससी ने सीएपीएफ भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ये परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें भार्गव सिंह सोलंकी पहले स्थान पर रहे हैं। सभी सफल उम्मीदवार अब पीएसटी और पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, कुल 1826 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UPSC CAPF 2025: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट्स के पदों पर भर्ती के आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार आखिर पूरा हो गया है। आयोग ने सीएपीएफ भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में हिस्स लेने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों की रैंक भी घोषित की गई है। इस परीक्षा में भार्गव सिहं सोलंकी पहले स्थान पर रहे हैं।

यूपीएसी सीएपीएफ 2025 के तहत असिस्टेंट कमांडेंट्स पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को हुई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, कुल 1826 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब ये उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में हिस्सा लेंगे, जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल हैं।

अस्थायी है उम्मीदवारों का चयन

सभी उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए, उनका चयन अभी अस्थायी है। सभी चयनित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अनिवार्य हिस्से के तौर पर अपने जरूरी डॉक्युमेंट का सत्यापन कराना होगा।

चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे क्या?

लिखित परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर सफल उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी शैक्षणिक योग्यता, पता, उपलब्धियां, सेवा अनुभव और बल की प्राथमिकता जैसी जानकारी अपडेट करनी होगी। जो उम्मीदवार इस समय सीमा में सभी जरूरी डॉक्युमेंट उपलब्ध नहीं करा पाएंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।


कब और कैसे होगी शारीरिक परीक्षा?

चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सभी चयनित उम्मीदवार पीएसटी/पीईटी में हिस्सा लेंगे। इसके लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)को नोडल बल बनाया गया है। परीक्षण की तारीख, समय और स्थान की जानकारी आईटीबीपी की भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर दी जाएगी। साथ ही सफल उम्मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड ईमेल पर भी सूचना भेजी जाएगी। पीएसटी/पीईटी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ई-प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। पीएसटी/पीईटी के समय अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र,अंतिम रूप से जमा किए गए डीएएफ की हार्ड कॉपी, एक फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लाना अनिवार्य होगा। आरक्षण या छूट यानी SC/ST/OBC/EWS आदि का दावा करने वाले उम्मीदवारों के पास 25 मार्च 2025 तक या उससे पहले जारी हुए मूल प्रमाण पत्र होने चाहिए। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण या समस्या के लिए आईटीबीपी के टेलीफोन नंबर 011-24369482/83 या ईमेल comdtrect@itbp.gov.in पर संपर्क कर सकते।

30 दिनों तक आयोग की वेबसाइट पर होगी इनकी मार्कशीट

यूपीएससी सीएपीएफ 2025 लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल नहीं हो पाए हैं उनकी मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी असफल उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम व्यक्तित्व परीक्षण के बाद के प्रकाशन के बाद आयोग की वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी।

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • CAPF असिस्टेंट कमांडेंट्स एग्जामिनेशन 2025 रिजल्ट का लिंक ढूंढें।
  • PDF डाउनलोड करें और क्वालिफाइड कैंडिडेट की लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।

CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 19 मई से पहले कर लें यह काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।