JPSC PCS Pre Result 2026: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट, 18 से 20 जुलाई के बीच होगी मुख्य परीक्षा

JPSC PCS Pre Result 2026: जेपीएससी ने झारखंड पीसीएस प्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। इसमें चयनित उम्मीदवार अब 9 जुलाई तक मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 से 20 जुलाई के बीच पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 5:03 PM
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

JPSC PCS Pre Result 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने प्री परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म करते हुए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब जेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

जेपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इसमें उन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। रिजल्ट घोषित करने के साथ ही आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

9 जुलाई तक करें मेन्स के आवेदन

जेपीएससी ने पीसीएस प्री परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। आवेदन लिंक आज से एक्‍टिव है और योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक इसके जरिए आवेदन कर सकेंगे।

मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई के बीच होगी

जेपीएससी के पीसीएस परीक्षा के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।


जेपीएससी प्री रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइअ jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर P.T.Result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलते ही मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।

अफवाहों और फेक न्यूज से बचें

झारखंड लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को अफवाहों और फेक न्यूज से सतर्क रहने को कहा है। आयोग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी नई सूचनाओं और अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।

RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा की तारीखें बदलीं, नया शेड्यूल में 6 दिसंबर को होगी प्री परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।