RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा की तारीखें बदलीं, नया शेड्यूल में 6 दिसंबर को होगी प्री परीक्षा

RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आरएएस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग ने नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके मुतबिक आरएएस प्री परीक्षा 6 दिसंबर को पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी। आइए जानें नए कार्यक्रम के मुताबिक कब होंगी अन्य परीक्षाएं

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 12:24 PM
नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 06 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की प्रशासनिक परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे राज्य के तमाम युवाओं के लिए यह अहम खबर है। आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) सहित कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके तहत सबसे बड़ा बदलाव आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख में किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 06 दिसंबर 2026 को पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी।

आयोग ने परीक्षा की तारीख बदलने के लिए प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) और सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा की नई संभावित तारीखों की भी घोषणा की है। उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल संशोधित संभावित परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। प्रत्येक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा का समय, शिफ्ट, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश समय आने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आरएएस मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख की भी घोषणा कर दी है। आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दो दिनों तक चलेगी हालांकि इसका विस्तृत टाइम टेबल और विषयवार कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

इन दो भर्ती परीक्षाओं की भी तारीखें बदलीं

आयोग ने प्राध्यापक-विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2026 की परीक्षा 8 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का फैसला किया है। पहले यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी। आयोग ने यह बदलाव भी प्रशासनिक कारणों से किया है। साथ ही, सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2026 की परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी बाद में आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।


आरएएस, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) या सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के आवेदक ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें और फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।

Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।