MPESB AEO Recruitment 2026: एमपी में कृषि विस्तार अधिकारी के बंपर पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, कृषि ग्रेजुएट हैं तो अभी भरें फॉर्म

MPESB AEO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में कृषि विकास अधिकारी के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कृषि ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 7:30 AM
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2784 पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

MPESB AEO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा मंडल (MPESB) ने सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका पेश किया है। मंडल ने कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के पदों पर भर्ती का नोटिफकेशन जारी किया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शनिवार से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2784 पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए मंडल 22 जुलाई तक उम्मीदवारों को समय देगा।

एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), मेरिट लिस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026 के तहत 2784 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती अभियान ग्रुप 2 और सब ग्रुप 1 के पदों को भरने के लिए है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026: एक नजर

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2026 की गई है।

संचालन निकाय : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

परीक्षा का नाम : ग्रुप 2 सब ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा


डाक : कृषि विस्तार अधिकारी (AEO)

रिक्तियों की संख्या : 2784

एप्लिकेशन मोड : ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 3 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 17 जुलाई 2026

आवेदन सुधार विंडो : 3 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक

परीक्षा तिथि : 2 अगस्त 2026 से

आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष

परीक्षा मोड : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

ऑफिशियल वेबसाइट : https://esb.mp.gov.in/

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले तय योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। कृषि विस्तार अधिकारी पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई, 2026 तक पूरे करने होंगे।

एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, MPESB AEO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

BPSC PO Exam Date 2026: 15 जुलाई को होगा बीपीएससी पीओ प्री एग्जाम, आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।