MPESB Recruitment 2026: एमपी में हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड May 11, 2026 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
इच्छुक उम्मीदवार 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्तियां सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू : 7 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 21 मई 2026

फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि : 26 मई 2026


संभावित परीक्षा तिथि : 24 जून 2026

पदों का विवरण

कैटेगरी का नाम - पदों की संख्या

जनरल - 324

ईडब्ल्यूएस - 120

एससी - 192

एसटी - 240

ओबीसी - 324

कुल पदों की संख्या 1200

योग्यता नियम और शर्तें

शैक्षणिक योग्यता : शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीयन भी जरूरी बताया गया है।

आयु सीमा : इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग : 500 रुपये

एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग : 250 रुपये

इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 15,500 से 49,000 हजार तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फार्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है। तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्सडा शैलेन्द्र सोनी, सब्जेक्ट एक्सपर्टसामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े बेसिक प्रश्नों पर फोकस करें।

Cybersecurity technical recruitment 2026: साइबर क्राइम के खिलाफ गृह मंत्रालय 195 तकनीकी पेशेवरों की कर रहा भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।