NIT में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी 2 लाख से ज्यादा सैलरी...यहां जान लें सबकुछ

NIT जमशेदपुर ने कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। हर पद के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 10:12 PM
Story continues below Advertisement
NIT जमशेदपुर में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन मौका है

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। संस्थान ने कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। पद के इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर www.nitjsr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसमें आवेदन करने के लिए कुछ पदों के लिए आयु सीमा 56 वर्ष तक रखी गई है और सैलरी दो लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। हर पद के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किया गया है।

कितनी है एज लिमिट


NIT जमशेदपुर की इस भर्ती में ग्रुप A पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 साल रखी गई है। वहीं ग्रुप B पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल और ग्रुप C पदों के लिए 27 से 33 साल के बीच रखी गई है, जो पद के अनुसार तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा, फिर स्किल या ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा और अंत में इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए बीई/बीटेक, एमएससी या एमसीए के साथ कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक, एमसीए, डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए 12वीं पास होना जरूरी है और टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इस पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक वेतन मिलेगा, जो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के ग्रेड पे के बराबर है।

कैसे करें आवेदन

NIT जमशेदपुर में नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nitjsr.ac.in पर जाएं। वहां जाकर "Recruitment" टैब पर क्लिक करें और नॉन-टीचिंग भर्ती 2025 से जुड़ा लिंक खोलें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें, मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और तय शुल्क का भुगतान करें। अंतिम चरण में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

कितनी है आवेदन फीस

NIT जमशेदपुर में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ग्रुप के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है। ग्रुप A के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000, ग्रुप B के लिए 1000 और ग्रुप C के लिए 500 का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

RRB NTPC Result 2025: जल्द ही जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट, इतने पदों पर निकली थी वैकेंसी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।